HINDI NEWS

लोकसभा चुनाव 2019 : गूगल ने डूडल बनाकर लोगो को How To Vote ‘India’ का दिया संदेश

विश्व  कि सर्च इंजन Google जिसके पास हर सवाल  का जवाब तैयार  होता है , उसी गूगल  ने अपने डूडल  के माध्यम से  जनता को बताया वोट करने का प्रोसेस , वहीं  आज  लोकसभा  चुनाव के पहले  चरण  कि  शुरुआत  हो चुकी  है। जहां गूगल के डूडल  में  तीसरे लेटर “O”  के  स्थान पर  वोट वाली ऊँगली का निशान बनाया गया है , जिससे लोगों तक वोटिंग का सन्देश पहुँच सके।  

आज  किसी  भी  बात का प्रचार  करना हो ,या  किसी  प्रोडक्ट, सर्विस आदि के बारे में लोगो तक जानकारी पहुँचानी हो तो  डिजिटल के मध्यम  से आसानी से पहुँचाया  जा सकता है। ऐसा ही कुछ आज  जाने  माने  सर्च  इंजन “Google”  ने चुनाव प्रचार के लिए अपने डूडल  के माध्यम से  लोगो को  वोट के लिए प्रोत्साहित करने में लगा हुआ है , जिसकी टैग लाइन  है ” how to vote #India “. 

इस पेज पर गूगल ने कुछ इस तरह के ऑप्शंस  रखे  है 

वोट कैसे दें     –                                         How to vote 

मतदान बूथ पर मतदान प्रक्रिया                    Voting Process at Polling Booth

मतदाता सूची / मतदाता सूची में नाम             Name in Voter List / Electoral Roll

उम्मीदवार नाम                                         Candidate Names

पोलिंग बूथ खोजें (वोट कहाँ से दें)                 Find Polling booth (Where to vote)

EVM (VVPAT) का उपयोग कैसे करें           How to use EVM (VVPAT)

पहचान पत्र                                               Identity Card

चुनाव (चुनाव की तारीखें) कब होती है?          When is the Election (Election dates)?    

देश कि 17वीं  लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल – 23 मई, 2019 से निर्धारित की  गई  हैं वहीं देश  पहले चरण में 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 91 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो चूका है आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए लोग एक साथ वोट डाल रहे हैं। ओडिशा में, 147 विधानसभा सीटों में से 28 और चार लोकसभा सीटों के लिए मतदान आज भी हो रहा है। 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सात चरणों में होगा: 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई। मतगणना 23 मई को होगी।

Show More

Leave a Reply

Back to top button