HINDI NEWS

लोकसभा चुनाव 2019 : महाराष्ट्र गृह विभाग द्वारा, मुंबई पोलिस के लिए इस चुनाव खास इंतज़ामात

मुंबई में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान इस वर्ष मुंबई पोलिस के लिए सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का इंतज़ामात किया गया है , जिसके लिए महाराष्ट्र गृह विभाग ने इस चुनाव में मुंबई पोलिस के लिए 1.25 करोड़ रुपए का रकम सैंक्शन किया , जिससे 29 अप्रैल को मुंबई में होने वाले चुनाव के दौरान मुंबई पोलिस के सभी ऑन-ड्यूटी चुनाव कर्मचारियों को सुबह का नाश्ता , दोपहर और रात का स्वच्छ खाना साथ में पानी का पूरा इंतज़ाम किया जा सके , जिससे मुंबई पोलिस के खाने पीने कि चिंता दूर हो जाएगी।


हर साल के चुनाव कि तरह इस बार मुंबई पोलिस को खान-पान कि समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। जिसके लिए मुंबई पोलिस ने महाराष्ट्र गृह विभाग से चुनाव के दौरान ऑन – ड्यूटी अफसरों के लिए खान पान के लिए धनराशि वितरित करने का अनुरोध किया । एक वरिष्ठ पोलिस अधिकारी से मिली जानकारी कि मुताबिक ” इस काम में तेजी बरतते हुए, गृह विभाग ने हाल ही में मुंबई पुलिस को 1.25 करोड़ रुपये कि रकम जारी कर दी ।

मुंबई में , कुल पांच क्षेत्र हैं – पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और मध्य . मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र गृह विभाग द्वारा प्रत्येक क्षेत्र को 25 लाख रुपए सैंक्शन किया गया है। वहीं मुंबई के चुनाव में ऑन-ड्यूटी अधिकारियों के भोजन की गुणवत्ता और मेनू का मानकीकरण के लिए जल्दी ही मुंबई पुलिस के सभी पांच अतिरिक्त आयुक्तों कि बैठक होगी जिससे इस चुनाव में सही तरह का भोजन अफसरों को प्राप्त हो सके ।

जॉइंट पुलिस आयुक्त (प्रशासन) संतोष रस्तोगी का कहना है कि, “हमारे पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इसलिए, चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को समय पर भोजन दिया जाएगा। यहां तक कि चुनाव ड्यूटी के लिए मुंबई के बाहर से आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी हमने अच्छी व्यवस्था की है।


मुंबई पुलिस के प्रवक्ता मंजूनाथ सिंगे के मुताबिक मुंबई पुलिस लगभग 50,000 है , वहीं 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए मुंबई के बाहर से कुल 4,500 पुलिसकर्मी आएंगे। ”

मुंबई के सभी मतदान केंद्रों पर अधिकारियों को तैनात किए जाने के बाद, पुलिस सूत्रों ने कहा, “पुलिसकर्मियों को 28 अप्रैल की शाम 7 से 9 बजे के बीच भोजन-पैकेट दिए जाएंगे तो , वहीं अगली सुबह (मुंबई में चुनाव के दिन), सुबह 8 से 9 बजे के बीच नाश्ता दिया जाएगा , दोपहर का भोजन 12-2 बजे के बीच और रात का खाना 7 से 9 बजे के बीच परोसा जाएगा। “

Show More

Leave a Reply

Back to top button