HINDI NEWS

दिल्ली में हुए पथराव-बाजी के बाद, प्रधानमंत्री जी को मिली जनरल डायर की उपाधि

दिल्ली के मायापुरी में स्थानिय लोगों और दिल्ली  पुलिस  एवं  सीआरपीएफ  जवानों  के बीच  झड़प  हुई , जिसका कारण  (एनजीटी ) राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण  के आदेश के बाद अवैध स्क्रैप कारखानों  कि सीलिंग का अभियान चल रहा था . जिसको लेकर कारखाने के मालिक नाखुश थे।  एक वीडियो वायरल हुआ जहां एक तरफ स्थानीय लोग पुलिस वालो पर पथराव  कर  रहे है तो वहीं दूसरे वीडियो में सीआरपीएफ  जवान प्रदर्शनकारियों  पर लाठी चार्ज और पलट वार पत्थरबाज़ी करते नजर आए।

एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली के  मायापुरी में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा दिए गए आदेश पर एमसीडी के अधिकारियों  ने  प्रदूषण फैलाने वाली स्क्रैप फैक्ट्रियों के लगभग 850 कारखानों को सील करना शुरू कर दिया।  जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बालों पर पथराव शुरू कर दिया।

हालांकि  इससे पहले, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने मायापुरी में अवैध स्क्रैप उद्योगों के खिलाफ प्रदूषण पैदा करने को लेकर  कार्यवाही  नहीं करने के लिए दिल्ली सरकार को फटकार लगाई थी,  यह कहते हुए कि  क्या कारण है कि मुख्य सचिव पीड़ितों की जान बचाने में असहाय महसूस कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों पर पथराव कर रहे हैं और फिर ईंटों और लाठीचार्ज के साथ पत्थर लौटाने वाले कर्मियों द्वारा पीछा किया जा रहा है।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1116999443226578944

इस वीडियो के वायरल होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आदमी पार्टी (AAP) के ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट कर के लिखा है कि , “भयानक”! जनरल  डायर  मोदी  की  पुलिस  ने  दिल्ली  के  मायापुरी  में  नागरिकों  पर  बेरहमी  से पथराव  किया। साथी आगे  इस पर रीट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने एक और ट्वीट किया है  कि ,”  अपने  ही व्यापारियों  को  इस  तरह  पीटना  बेहद  शर्मनाक  है , व्यापारियों  ने  हमेश  धन  और  वोट  से  भाजपा  का साथ  दिया , बदले  में  भाजपा  ने  उनकी  दुकाने  सील  कि  और  उनको  लाठियों  से  पीटा ।  चुनाव  में  भी  व्यापारियों  पर  इतना  बबर्र  लाठी  चार्ज ? भाजपा  साफ़  कह  रही  है- नहीं  चाहिए  भाजपा  को  व्यापारियों का  साथ “।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1117007068521746432

वहीं आज  जलियांवाला बाग नरसंहार के 100 वर्ष पुरे हो गए है ,  जलियांवाला बाग नरसंहार जनरल डायर के संदर्भ में  भी प्रसिद्ध  है , जिसमें ब्रिटिश जनरल ने 1919 में अमृतसर के एक सार्वजनिक पार्क में एकत्रित निहत्थे भारतीयों पर गोलीबारी का आदेश दिया था। गोलीबारी में सैकड़ों शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी मारे गए थे।

इस  वीडियो  के वायरल होते ही ट्वीटर पर  #GeneralDyerModi और  #JallianwalaBagh  ट्रेंड हो रह है ,  जहां  लोग अपनी राय  रख रहे है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button