HINDI NEWS

महाराष्ट्र गृहमंत्री दिलीप पाटिल हुए कोरोना पॉजिटिव

मुंबई: महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे  पाटिल का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। गृह मंत्री पाटिल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि उनकी हालत स्थिर है। जहां कोरोना के मामले राज्य में घट रहे है। ऐसे समय में कोरोना ने गृह मंत्री पाटिल को अपना शिकार बनाया है।

गृह मंत्री पाटिल ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हल्के लक्षण दिखने के बाद मैंने अपना कोरोना जांच कराया, जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि डॉक्टरों की देख-रेख में मेरा हालत स्थिर है। मैं डॉक्टरों के सलाह का नियमित रूप से पालन कर रहा हूँ। गृह मंत्री पाटिल ने आग्रह करते हुए आगे लिखा कि मेरे नागपुर और अमरावती दौरे में जो भी मेरे संपर्क में आए थे। वो सभी भी अपना कोरोना जांच करवाएं। भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें और कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करें।

महाराष्ट्र में कोरोना दर

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 1,485 नये मामले सामने आये थे। वहीं 38 अन्य कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,06,536 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 1,40,098 पहुंच गई। राज्य में 2,536 मरीजों को संक्रमण से ठीक होने के बाद उन्हें  अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई हैं, जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 64,43,342 हो गई। महाराष्ट्र में ठीक होने की दर 97.53 प्रतिशत हैं, जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

Show More
Back to top button