HINDI NEWS

मुंबई के निसर्ग तूफान के चलते, कई उड़ाने रदद् तो ट्रेनों की समयसारिणी बदली

मुंबई – करोना के संकट से संपूर्ण देश पहले से  ही करहा रहा है, जहां मुंबई की हालत पहले से काफी गंभीर है। कोरोनो संकट खत्म नहीं हुआ कि चक्रवर्ती निसर्ग तूफान ने भी आज महाराष्ट्र में दस्तक दे दिया है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में  चक्रवर्ती निसर्ग तूफान आज दोपहर से शाम के बीच में समुद्र तट पर टकरा सकता है। यह तूफान महाराष्ट्र के साथ ही गुजरात में भी टकरा सकता है।

इस चक्रवर्ती तूफान में मुंबई , पालघर, अलीबाग और ठाणे मे  120 प्रति घण्टे की रफ्तार से तूफानी हवा का असर दिख सकता है ।

वहीं इस तूफान  के खतरे को देखते हुए मुंबई से चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव और कई उड़ानों को रद्द किया गया है ।

महानगर मुंबई अपने इतिहास में दूसरी बार एक बड़े तूफान और भारी बारिश का सामना करने जा  रही है।

वैसे मुंबई में भारी बारिश हर साल होती है लेकिन यह बारिश 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होगी, चक्रवर्ती निसर्ग तूफान महाराष्ट्र के दक्षिणी समुद्री तट सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़ और मुंबई, पालघर होते हुए  गुजरात में नवसारी तक इस चक्रवर्ती तूफान का बड़ा असर देखने को मिलेगा।

मुंबई से उड़ाने रदद् हुई

तूफान के इस खतरे को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने तीन उड़ानों को छोड़कर आज मुंबई से आने जाने वाली कुल 17 उड़ानों को रद्द कर दिया है।

स्पेशल ट्रेनों की समयसारिणी 

मुंबई से चलने वाली लोकमान्य तिलक गोरखपुर स्पेशल ट्रेन,  लोकमान्य तिलक दरभंगा एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक बीएसबी स्पेशल ट्रेन,  छत्रपति शिवाजी टर्मिनस बीबीएस स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जनता से घरों में ही रहने की अपील की है साथ ही समुद्र तटों पर ना जाने की भी विनती की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और उन्होंने  केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव सहायता करने का अस्वासन दिया है।

Show More
Back to top button