HINDI NEWS

“रेल रोको” आंदोलन के चलते 30 से ज्यादा रेल मार्ग प्रभावित

लखीमपुर: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आज 18 अक्टूबर (सोमवार) को केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों और लखीमपुर हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर ‘रेल रोको’ आंदोलन करने का ऐलान किया हैं,  जिसके चलते 30 से ज्यादा रेल मार्ग प्रभावित हुए।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी के मामले की जांच करने के लिए ‘रेल रोको’ प्रदर्शन किया गया है। जिसके दौरान आज सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सभी मार्गों पर छह घंटे के लिए रेल यातायात को रोका जाएगा। किसान मोर्चा ने कहा हम यह ‘रेल रोको’ आंदोलन बिना किसी नुकसान के करेंगे।

रेल रोकोआंदोलन के कारण रद्द ट्रेनें

बहराईच से प्रस्थान करने वाली 05361 बहराईच-मैलानी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

मैलानी से प्रस्थान करने वाली 05362 मैलानी-बहराईच निरस्त रहेगी।

बहराईच से प्रस्थान करने वाली 05357 बहराईच-नानपारा निरस्त रहेगी।

नानपारा से प्रस्थान करने वाली 05358 नानपारा-बहराईच निरस्त रहेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट/ रूटों में बदलाव

लखनऊ जंक्शन से प्रस्थान करने वाली 05086 लखनऊ-मैलानी विशेष गाड़ी सीतापुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।

मैलानी से प्रस्थान करने वाली 05010 मैलानी-गोरखपुर विशेष गाड़ी लखनऊ से चलायी जायेगी।

मैलानी से प्रस्थान करने वाली 05085 मैलानी-लखनऊ विशेष गाड़ी सीतापुर से चलायी जायेगी।

गोरखपुर से  प्रस्थान करने वाली 05009 गोरखपुर-मैलानी विशेष गाड़ी को लखनऊ में शार्ट टर्मिनेट किया गया।

गोरखपुर से 17 अक्टूबर, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05009 गोरखपुर-मैलानी विशेष गाड़ी को लखनऊ में शार्ट टर्मिनेट किया गया।

Show More
Back to top button