सैन फ्रांसिस्को में भारतीय महिला ने साझा किया परिवार का मासिक खर्च, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रहने वाली एक भारती महिला ने अपने परिवार के मासिक घरेलू खर्च का ब्यौरा साझा किया है।महिला की पहचान शिवी के रूप में हुई है।इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह चर्चा का विषय बन गया है।
शाकाहारी परिवार का मासिक खर्च 935 डॉलर
शिवी ने बताया कि अगस्त महीने में उनके चार लोगों के शाकाहारी परिवार का कुल किराने का खर्च 935 डॉलर (करीब 82,432 रुपये) रहा।उन्होंने कहा कि ज्यादातर खाना घर पर ही बनाती है, जिसमें उनके और उनकी बेटी के लिए पैक किया जाने वाला दोपहर का खाना भी शामिल है।इसी वजह से उनका फ़ूड डिलीवरी बिल 50 डॉलर से भी कम रहता है।
अलग-अलग जगहों पर हुआ खर्च
अपने वीडियो में शिवी ने खर्च का पूरा हिसाब साझा किया—
- 225 डॉलर भारतीय किराना स्टोर्स पर
- 154 डॉलर कॉस्टको के एक ऑनलाइन ऑर्डर पर
- 351 डॉलर सेफवे और ट्रेडर जोज़ पर
- 120 डॉलर किसान बाज़ार में.
इन सबके साथ उन्होंने 10% अतिरिक्त खर्च जोड़कर कुल मासिक खर्च 935 डॉलर बताया।
सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाएं
शिवी का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने सैन फ्रांसिस्को जैसे महंगे शहर में इतने “कम” खर्च में गुजारा करने की उनकी कला की तारीफ की, जबकि कुछ ने यहां के जीवनयापन की ऊंची लागत पर सवाल उठाए।
नवीनतम अपडेट और रोमांचक कहानियों के लिए हमें ट्विटर, गूगल न्यूज और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और फेसबुक पर हमें लाइक करें।









