HINDI NEWS

तमिलनाडु के कलाकार ने चंद्रयान-3 मॉडल को किया सोने से तैयार, 1.5 इंच के लंबे मॉडल में लगाया 4 ग्राम सोना

मिलनाडु: चंद्रयान-3 मॉडल से इंस्पायर होकर कोयंबटूर का रहने वाला एक कलाकार ने 4 ग्राम सोने का उपयोग करके चंद्रयान-3 का 1.5 इंच लंबा मॉडल डिजाइन किया है। कलाकार मारियाप्पन ने एएनआई न्यूज से बात करते हुए कहा, “जब भी कोई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होता है तो वह सोने का इस्तेमाल करते हैं। इस मॉडल को बनाकर वह उन सभी वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते थे जिन्होंने चंद्रयान परियोजना को साकार किया। उन्होंने बताया कि इस मिनिएचर को बनाने में उन्हें 48 घंटे और 4 ग्राम सोना लगा।”

जानिए मरियाप्पन ने क्या कहा?

एएनआई से बातचीत करते हुए मरियाप्पन ने कहा, “जब भी कोई महत्वपूर्ण घटना होती है तो मैं सोने का उपयोग करके लघु मॉडल बनाता हूं। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। चंद्रयान परियोजना में शामिल सभी वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मैंने 4 ग्राम सोने का उपयोग करके इस मॉडल को डिजाइन किया। इसे डिजाइन करने में मुझे 48 घंटे लगे।”

इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि अंतिम लैंडिंग प्रक्रिया बहुत जटिल है और टचडाउन का निर्णय कार्रवाई से दो घंटे पहले लिया जाएगा। एजेंसी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि स्थिति प्रतिकूल होने पर इसे “स्थगित” किया जा सकता है।

साइंटिस्ट ने कहा, अगर लैंडिंग में देरी होती है, तो चंद्रयान-3 पृथ्वी के 14 दिनों के बजाय लगभग 10 दिनों तक चंद्रमा पर काम कर सकता है। इसका मतलब यह है कि अगर चंद्रयान-3 की लैंडिंग में देरी हुई तो अंतरिक्ष यान 26 या 27 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छू सकता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button