HINDI NEWS

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत : घूंघट प्रथा ने रोकी है महिलाओं की कामयाबी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  मंगलवार को महिलाओं के ‘एकल नारी शक्ति संघटन’ कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘एकल नारी शक्ति संघटन’ मंगलवार को 20 वी सालगिरह मना रहे थे। जहां ‘बहिनी दूज’ कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों हुआ।

वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘घूंघट प्रथा’ के खिलाफ आवाज उठाया। ट्विटर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यक्रम के पिक्चर शेयर करते हुए, महिलाओं के चेहरे पर घूँघट की प्रथा पर अप्रसन्नता जताते हुए ट्वीट किया  कि “समाज को कोई हक नहीं है कि वे महिलाओं को घूँघट तक सीमित रखे। जहाँ महिलाओं को दुर्गा कहा जाता हैं, उधर इन्हें भी देश के योगदान में अनुमति मिलनी चाहिए। अब वक़्त बदल चुका है, महिलाओं को नीडर होकर आगे बढ़ना चाहिए।सरकार महिलाओं के साथ है”।

कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन भरी भाषण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि घूँघट की वजह से महिलाएं आगे नहीं बढ़ सकती। जमाना बदल चुका है,जहाँ देश में महिलाएं हर क्षेत्र मे तेजी से आगे बढ रही हैं।

घूँघट के साथ बाल विवाह के खिलाफ भी मुख्यमंत्री ने आवाज उठाई और कहा कि बाल विवाह से सिर्फ जिंदगी बर्बाद होती हैं। उन्होंने अपने अधिकारियों को बाल विवाह रोकने के लिए निर्देश दिया अगर वह बच्ची पढ़ना चाहती है तो सरकार उसके साथ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के साथ अपराध को गंभीरता से लेगी।इसलिए हमारी सरकार ने पहले ही तय कर लिया कि हम  महिलाओं के साथ होनेवाले अपराध को रोकने के लिए सरकार ,सीनियर पुलिस अफसर को नियुक्त करेगी।

Follow us on TwitterInstagram and like us on Facebook for the latest updates and interesting stories.

Show More

Leave a Reply

Back to top button