HINDI NEWS

कोरोना वारियर्स की धमकी ,वेतन नहीं मिला तो इस्तीफा दे देगें

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। इस महामारी ने पूरे देश में डर का माहौल बना रखा है। इसी महामारी से लड़ने वाले हमारे डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय सामने आ रहे हैं। 

दरअसल पिछले 3 महीने से दिल्ली के कई सारे अस्पतालों में डॉक्टरों का वेतन नहीं दिया गया है। जिनमें कस्तूरबा अस्पताल, हिंदू राव अस्पताल जैसे बड़े अस्पतालों के नाम  सामने आया हैं। 3 महीने से वेतन ना मिलने के कारण डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा देने की धमकी दी है।

बता दे की पहले भी कई बार इन्होंने खत लिख कर यह मुद्दा उठाने की कोशिश की थी। अंत में सभी डॉक्टर्स मिलकर यह चेतावनी दी है कि, अगर उन्हें वेतन नहीं मिला तो वह काम नहीं करेंगे और साथ ही इस्तीफा भी दे देंगे। डॉक्टर का कहना है कि यह समय हड़ताल पर जाने का नहीं है, इसीलिए 16 जून को वह सामूहिक इस्तीफा देंगे।

कस्तूरबा अस्पताल के डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील प्रसाद ने बताया कि हम काफी समय से  वेतन की मांग कर रहे हैं, लेकिन निगम ने फंड की कमी का कारण बताया है।

सैलरी ना मिलने के कारण आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। घर चलाना और घर का किराया देना भी अब मुश्किल होता जा रहा है। हालात अब ऐसी है कि, अब वह जरूरत का सामान भी खरीद नहीं पा रहे हैं।

इन सब में  प्रशासन का कहना है कि,कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के लिए दिल्ली सरकार से लगातार फंड की मांग की जा रही है, लेकिन फंड न मिलने के कारण वेतन का भुगतान करना मुश्किल हो जाता है।   

Show More
Back to top button