HINDI NEWS

कोविड-19: इस महामारी से लड़ने वाले देवताओं के साथ हो रही बदसलूकी

हैदराबाद : जहां देशभर में डॉक्टर अपनी जान की बाजी लगाकर कोरोनावायरस जैसे महामारी से लड़ रहे है। वही इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो कल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो हैदराबाद के गांधी अस्पताल का है , जहां स्थानीय लोग मिलकर अस्पताल के डॉक्टर को मार रहे है। इस हादसे के बाद गांधी अस्पताल के डॉक्टरों एवं उनके स्टाफ के मन में डर समा गया है।

दरअसल, जिस मरीज ने हमला किया वह कोरोना का मरीज है और उसका भाई भी Covid-19 था। दोनों गांधी हॉस्पिटल में ही इलाज करवा रहे थे। हॉस्पिटल के लोगों का कहना है कि, कुछ दिन पहले 49 साल का एक मरीज बहुत ही गंभीर हालत में अस्पताल आया था। जांच के बाद पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है। जैसा यह बात साबित हो चुकी है कि, कोरोनावायरस संपर्क में आने से फैलता है , उसी के कारण उसके भाई में भी यह लक्षण पाए गए दोनों को एक ही अस्पताल में भर्ती किया गया।

वहीं बीते बुधवार को 49 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों की लाख कोशिश के बाद भी उसे बचा नहीं पाए। मृतक के मौत की खबर सुनकर भाई और उसके सगे संबंधियों ने अपना गुस्सा डॉक्टर और अन्य हस्पताल के अन्य कर्मचारियों पर उतारा।

इस घटना पर पुलिस का कहना कि, covid-19 के मरीजों का इलाज करने वाले चिकित्सकों और मेडिकल स्टॉफ को ये आश्वाशन दिलाया कि हमलावरों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी और आगे ऐसे किसी भी प्रकार के हंगामे में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

साथ ही हैदराबाद के स्वास्थ्य मंत्री इटाला राजेंद्र ने कहां,” गांधी हॉस्पिटल के डॉक्टर और अन्य कर्मचारी अपनी जान दांव पर लगाकर मरीजों को बचा रहे हैं। इन सब के बाद डॉक्टर के साथ हम किसी भी तरह के बदसलूकी बर्दाश्त नहीं करेंगे। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की थी मरीज को बचाने के लिए और इस बार स्वास्थ्य मंत्री भी डॉक्टर के साथ हैं।

Follow us on TwitterInstagram and like us on Facebook for the latest updates and interesting stories.

Show More

Leave a Reply

Back to top button