HINDI NEWS

विले पार्ले श्मशान स्थल में होगा सुशांत सिंह राजपूत अंतिम संस्कार

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले में किया जाएगा। रविवार को अभिनेता ने अपने बांद्रा स्थित घर पर आत्महत्या कर ली।

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्‍होंने कल मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आज उनका मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा. सुशांत के परिवार ने कहा है कि सुशांत के फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी मुंबई में ही अंतिम संस्कार करने का आग्रह किया है।

मुबई के लिए रवाना हुए सुशांत के परिजन, साथ में नजर आए भाजपा विधायक।

सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रविवार की देर रात आ गई। इसमें डॉक्टरों ने उनके खुदकुशी करने की पुष्टि की। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि उनकी बॉडी में ड्रग्स या जहर का पता लगाने के लिए उनके वाइटल आर्गंस को जेजे अस्पताल भेजा जाएगा। सुशांत के परिजन भी मुंबई पहुंच गए हैं और आज अभिनेता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Back to top button