HINDI NEWS

इसरो ने जारी की LHDAC कैमरे से ली गई तस्वीरें, देखें चंद्रमा के सुदूर हिस्से की नई तस्वीरें

ई दिल्ली: चंद्रयान-3 मिशन सफलता की तरफ कदम बढ़ाता जा रहा है, चांद की सतह पर लैंडिंग का समय नजदीक आता जा रहा है। लोगों की उत्सुकता भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। ऐसे में इसरो ने लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (एलएचडीएसी) द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन पिक्चर्स में चांद की सुदूर क्षेत्रों का हिस्सा दिखाई दे रहा है। इसरो ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर यह पिक्चर्स शेयर किया है।

इसरो ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि यहां (यानी चंद्रमा की) की छवियां हैं। चंद्र सुदूर पार्श्व क्षेत्र द्वारा कब्जा कर लिया गया। एलएचडीएसी यानी लैंडर खतरा जांच और बचाव कैमरा (LHDAC) यह कैमरा जो नीचे उतरने के दौरान सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र – बिना बोल्डर या गहरी खाइयों के – का पता लगाने में मदद करता है, इसरो द्वारा एसएसी में विकसित किया गया है।

आपको जानकारी होकर खुशी होगी कि चंद्रयान 3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से महज 25 से 150 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगा रहा है। इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग मनूवर सफलतापूर्वक हो चुका है और अब 23 अगस्त का इंतजार है। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। अगर भारत का चंद्रयान-3 मिशन कामयाब होता है तो भारत चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Back to top button