HINDI NEWS

विश्व हिंदी दिवस पर , राजनेताओं से लेकर बी-टाउन के सितारों ने दी शुभकामनाएं

विश्व हिंदी दिवस पर , राजनेताओं से लेकर बी-टाउन के सितारों ने दी शुभकामनाएंआज हम सब देश वासियों ने भले ही वेस्टर्न क्लचर अपना लिया है, मगर आज भी हम सब अपनी देश की सभ्यताओं को पूरे दिल से निभा रहे है। आज पूरे देश में विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है , कहते है हिंदी विश्व की प्राचीन समृद्ध और सरल भाषा मानी जाती है , जिसे हम 14 सितंबर 1953 से मनाते आरहे है। इस ऐतिहासिक दिवस को राजनीति के दिग्गज नेताओं से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने अपने विचार को सोशल मीडिया द्वारा लोगों से साझा किया।

आज हिंदी दिवस के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेताओं ने हिंदी को लेकर ट्वीट किया।

जहां रणदीप हुड्डा ने लिखा, “भाषा एक महान एकीकरण हो सकता है,और हमारे भारत में इंद्रधनुष के कई रंग, कई भाषाएं हैं। परंतु हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। जो हम सभी भारतीयों को आना अनिवार्य है”।

https://twitter.com/RandeepHooda/status/1172715684809170944?s=03

 

अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हिंदी है हम , वतन है हमारा हिंदुस्तान”।

https://twitter.com/ajaydevgn/status/1172729647970144256?s=03

 

वहीं भूषण कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, “वह देश जो अपनी भाषा और साहित्य पर गर्व नहीं करता है। वह कभी प्रगति नहीं कर सकता”। गुलशन कुमार ने ट्वीट के साथ एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है।

इन सबके साथ कई बड़े राजनेताओं ने भी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं ट्वीट की है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “हिंदी एक ऐसी भाषा है जो हमे साथ लाती है। मैं हिंदी के लिए अपना योगदान देने वाले लेखक, शायर, कवियों को सलाम करता हूं। और आप सभी को हिंदी दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं”। उन्होंने आगे लिखा, “आशा अभिलाषा है हिंदी। सबको साथ लेकर चलने वाली भाषा है हिंदी”।

https://twitter.com/rssurjewala/status/1172718471324422144?s=03


इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके बधाई दी, “भाषा की सहजता, सरलता, और शालीनता अभिव्यक्ति को शालीनता प्रदान करती है। हिंदी नहीं पहलुओं को खूबसूरती से समाहित किया है”।

https://twitter.com/narendramodi/status/1172732128670302208?s=03

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी हिंदी दिवस के अवसर पर कहा, “पूरे देश में हिंदी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है जो हम सब को एक धागे में पिरोती है। दुनिया में हमारी पहचान भी है।हम सबको हिंदी भाषा का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए और दूसरे लोगों को भी इस भाषा में बात करने के लिए प्रेरित करना चाहिए”।

https://twitter.com/JPNadda/status/1172711157557153792?s=19

Show More

Leave a Reply

Back to top button