HINDI NEWS

न्यूयॉर्क में मनाया गया 41वां वार्षिक भारत दिवस, सामंथा रुथ प्रभु और जैकलीन फर्नांडीज ने परेड में लिया हिस्सा

ई दिल्ली: भारत के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में न्यूयॉर्क में एक प्रमुख प्रवासी संगठन, फेडरेशन ऑफ इंडिया एसोसिएशन द्वारा भारत दिवस परेड का आयोजन किया गया। यह भारत का 41वां परेड था जो न्यूयॉर्क में 38वीं स्ट्रीट और मैडिसन एवेन्यू पर दोपहर 12 बजे के आसपास शुरू हुई। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था। इसका नेतृत्व आध्यात्मिक नेता श्री श्री रविशंकर और भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और जैकलीन फर्नांडीज तीनों ने मिलकर किया। इसमें न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम भी परेड में शामिल हुए।

जैकलीन और सामंथा रुथ प्रभु ने लिया हिस्सा

एएनआई द्वारा शेयर की गई वीडियो के अनुसार, जैकलीन फर्नांडीज को परेड में हिस्सा लेते और रास्ते में तिरंगा झंडा लहराते हुए देखा गया। परेड मार्ग पर, भारतीय प्रवासी के सदस्यों ने उनके क्षणों को कैद करने की कोशिश की। प्रदर्शन में लोगों को फेस्टिवल्स की ड्रेस पहने, डांस करते और ड्रम बजाते हुए देखा गया। परेड में संस्कृतियों और देशभक्ति का जीवंत मिश्रण देखने को मिला।

वहीं दूसरी तरफ सामंथा रुथ प्रभु को विश कार्यक्रम में देखा गया। उन्हें भी न्यूयॉर्क सिटी की सड़कों पर टहलते हुए देखा गया। लोगों से हाथ मिलाते हुए उन्होंने बोला कि परेड के दौरान अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। वह कहती है कि उन्हें आज पता चला कि उनकी संस्कृति और सभ्यता कितनी समृद्ध है।

इस सेलिब्रेशन की थीम क्या रही?

इस साल का थीम मिशन लाइफ था। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक बड़ा आंदोलन भी है। मिशन LiFE का लक्ष्य इस तरह से जीवन जीने के विचार को वास्तविक कार्यों में बदलना है जो पर्यावरण के लिए अच्छा हो। लक्ष्य दुनियाभर के लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा और सुरक्षा के लिए एक साथ काम करने के लिए प्रेरित करना है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button