HINDI NEWS

भगवा रंग में रंगा वंदे भारत एक्सप्रेस, फीचर्स में भी किए गए बदलाव, देखें वीडियो में नई झलक

ई दिल्ली: भगवा रंग का जुनून अब ट्रेन पर भी दिखाई दे रहा है। भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अब आपको भगवा रंग में दिखाई देगी। अभी तक देश में चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस का रंग सफेद और नीला था पर अब आपको वंदे भारत एक्सप्रेस अलग कलर में दिखाई देगी। रेलवे की चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा बनाई गई नई 8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस नारंगी (भगवा) और ग्रे रंग की है।

आपको बता दें कि सिर्फ इसके कलर में ही नहीं, बल्कि इसके फीचर्स में भी कई बदलाव किए गए हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस में लगे चीते के लोगो में भी बदलाव किया गया है। साथ ही इसके फीचर्स में करीब 25 बदलाव किए गए हैं, जिसकी जानकारी रेलवे पहले ही शेयर कर चुका है। नारंगी रंग की इस वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल हो चुका है।

क्या-क्या बदलाव किए गए?

० सीट पहले से आरामदायक और गद्देदार होगी।
० सीट का रिक्लाइनिंग ऐंगल भी बढ़ाया गया।
० वॉशबेसिन की गहराई ज्यादा होगी।
० चार्जिंग पॉइंट पहले से और बेहतर होगी।
० एग्जिक्यूटिव क्लास में सीट का रंग लाल से सुनहरा नीला होगा।
० टॉयलेट्स में लाइट 1.5 से बढ़ाकर 2.5 वॉट की गई।
० पर्दे पहले से ज्यादा मजबूत और कम ट्रांसपेरेंट वाले लगाए गए।
० टैप में पानी का फ्लो भी बेहतर होगा।
० टॉयलेट के हैंडल फ्लेक्सिबल होंगे।
० बेहतर एसी के लिए एयर टाइटनेस को बढ़ाया गया।

Show More

Leave a Reply

Back to top button