HINDI NEWS

अमित शाह का मध्यप्रदेश दौरा, जारी किया शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड, जानें क्या है साढ़े 18 साल के इस रिपोर्ट कार्ड में?

ध्य प्रदेश: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वे भोपाल पहुंच गए हैं। शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महा अभियान के रिपोर्ट कार्ड को लांच किया। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह की पिछले डेढ़ महीने में मध्य प्रदेश में यह पांचवीं यात्रा है।

उन्होंने आज बीजेपी सरकार के साढ़े 18 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इसे उन्होंने गरीब कल्याण महाअभियान नाम दिया है। शाह भोपाल के साथ ही ग्वालियर भी जाएंगे। वहां वो बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करेंगे।

अमित शाह दोपहर 2.40 बजे भोपाल एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। शाम 3.55 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार पहुचंकर पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। अमित शाह शाम 5.20 बजे ग्वालियर में गायत्री नगर के पिन्टो पार्क में संपर्क अभियान में भाग लेंगे। शाम 5.50 बजे वह होटल आदित्याज में आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 7.45 बजे अमित शाह ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शाह ने कहा कि मोदी जी नई योजनाएं बनाने में कमी नहीं छोड़ी है

मोदी जी ने योजनाएं बनाने में कमी नहीं छोड़ी और किसी तरह की कटौती नहीं की है। पहले टुकड़े में विकास होता था। पहले 25 हजार शौचालय बनाने थे अब हर घर में शौचालय है। हर गरीब के घर में गैस सिलेंडर पहुंचना चाहिए। हमारे पीएम मोदी जी ने संपूर्ण विकास किया है इसलिए उन्हें बार-बार जनादेश प्राप्त होता है। पांच वित्तीय वर्षों में हमने 72 हजार किमी सड़कों की लंबाई बढ़ाई है। इधर-उधर की बात मत कीजिए। एमपी काफिला क्यों लूटा इसका जवाब दीजिए। सबसे बड़ा सौर्य ऊर्जा प्लांट खंडवा में बन रहा है। ओंकारेश्वर में अद्वैत वेदांत संस्थान बन रहा है।

शाह ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए क्या कहा?

शाह मध्यप्रदेश में होने वाले बदलावों को गिनाते हुए बोले कि प्रति व्यक्ति आय जो राज्य के विकास के लिए होती है। आप 11 हजार 700 रुपये छोड़ कर गए थे। भाजपा ने एक लाख 40 हजार रुपये किया है। मोदी जी और शिवराज की जोड़ी ने एमपी को यहां तक पहुंचाया है। पहले जो सड़क थी, गड्ढे में सड़क थी, कि सड़क में गड्ढे में थे। इसकी जगह अब पांच लाख 10 हजार किमी सड़कें यहां बनाई गई हैं। आठ गुना से ज्यादा सड़कें बनी हैं। विकास दर साढ़े छह गुना बढ़ी है। एमएसपी की बात करते हैं कमलनाथ जी मैं बताना चाहता हूं। जब बंटाधार जी छोड़कर गए थे। तब गेहूं की एमएसपी 4 लाख 38 हजार टन थी। आज 70 लाख 96 हजार मैट्रिक टन पर पहुंच गई है

Show More

Leave a Reply

Back to top button