HINDI NEWS

चांद की पांचवी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-3, पूरा कर चुका है ऑर्बिट मैन्यूवर

ई दिल्ली: 14 जुलाई को लांच हुआ चंद्रयान-3 आज यानी 16 अगस्त की सुबह चांद की पांचवीं कक्षा में पहुंच गया। इस बीच सिर्फ एक मिनट के लिए इंजन को ऑन किया गया था। जिसके बाद उसकी ऑर्बिट बदल दी गई। अब वह 153 km x 163 km की ऑर्बिट में घूम रहा है। अब चांद के चारों तरफ ऑर्बिट मैन्यूवर पूरा हो चुका है।

5 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद की पहली ऑर्बिट में पहुंचा था। इसी दिन चंद्रयान ने चांद की पहली पिक्चर शेयर की थीं। उसके बाद अब तक इसकी चार बार ऑर्बिट बदली जा चुकी है। पहला ऑर्बिट 164 x 18074 KM का था। 6 अगस्त 2023 को ऑर्बिट घटाकर 170 x 4313 km किया गया। यानी चंद्रयान-3 को चंद्रमा की दूसरी कक्षा में डाला गया था।

9 अगस्त को तीसरी बार ऑर्बिट बदली गई थी। तब यह चांद की सतह से 174 km x 1437 km की ऑर्बिट में घूम रहा था। चांद की ऑर्बिट में इसरो चंद्रयान-3 के इंजनों से रेट्रोफायरिंग करवा रहा है। यानी गति धीमी करने के लिए उल्टी दिशा में यान को चला रहा है। इसके बाद 14 अगस्त को चंद्रयान-3 को 150 km x 177 km की ऑर्बिट में डाला गया था।

Show More

Leave a Reply

Back to top button