HINDI NEWS

दिल्ली वालों के लिए राहत, खतरे के निशान के पार जाने के बाद यमुना के जलस्तर में आई गिरावट

ई दिल्ली: दिल्ली में कल यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान के पार 205.33 मीटर पर पहुंच गया था, लेकिन आज बुधवार सुबह जलस्तर घटना शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बारिश के चलते यमुना नदी अपने वार्निंग साइन को पार कर चुकी थी। फिलहाल, यमुना के वॉटर लेवल में काफी गिरावट आई है।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 205.14 मीटर था। सीडब्ल्यूसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि, दिल्ली में नदी का जलस्तर निकासी अभियान शुरू करने के स्तर 206.00 मीटर तक नहीं बढ़ेगा, बशर्ते पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक बारिश न हो।’’

दिल्ली को जुलाई के मध्य में अभूतपूर्व जलभराव और बाढ़ से जूझना पड़ा था। इतना ही नहीं, यमुना का जल 13 जुलाई को 208.66 मीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत यह है कि अब यमुना का वाटर लेवल कम हो चुका है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button