HINDI NEWS

डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख वी.एस. अरुणाचलम के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

ई दिल्ली: डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख वी.एस. अरुणाचलम का बुधवार को अमेरिका में निधन हो गया। उनके परिवार ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। वह 87 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन से वैज्ञानिक समुदाय तथा सामरिक विश्व में एक बड़ा खालीपन आया है।

पीएम ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘डॉ. वी.एस. अरुणाचलम के निधन से वैज्ञानिक समुदाय और सामरिक विश्व में एक बड़ा खालीपन आ गया है। ज्ञान, अनुसंधान के प्रति उनके जुनून और भारत की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत बनाने में समृद्ध योगदान के लिए उनकी काफी सराहना की जाती है। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।’’

बता दें कि वी.एस. अरुणाचलम ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी), राष्ट्रीय वैमानिकी प्रयोगशाला और रक्षा धातुकर्म अनुसंधान प्रयोगशाला तक में सर्विस दी थीं। वह वर्ष 1982-92 तक रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार रहे थे। इंजीनियरिंग विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अरुणाचलम के योगदान के लिए उन्हें शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (1980), पद्म भूषण (1985) और पद्म विभूषण (1990) से सम्मानित किया गया था।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘रक्षा मंत्री के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. वी. एस. अरुणाचलम के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। वह रक्षा, प्रौद्योगिकी और परमाणु मामलों पर कई लोगों के मार्गदर्शक थे।

Show More

Leave a Reply

Back to top button