HINDI NEWS

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का आज है जन्मदिन, पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर भगवंत मान तक ने दी बधाई

ई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से नाता रखने वाले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज यानी 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज वह 54 साल के हो गए। उनका जन्म 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था। जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें देश के पीएम नरेंद्र मोदी और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बधाई दी है।

अरविंद केजरीवाल को पहले ही प्रयास में आईआईटी खड़गपुर में एडमिशन मिल गया था। मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद टाटा स्टील कंपनी में जॉब की। कुछ ही समय के बाद उन्होंने टाटा की नौकरी छोड़ यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। 1993 में यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा पास कर भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में शामिल हुए।

उन्होंने 1999 में नकली राशन कार्ड घोटाले को उजागर किया था। साथ ही परिवर्तन नामक आंदोलन की शुरुआत की। सामाजिक कार्यों की तरफ ज्यादा रुझान होने के चलते नौकरी से इस्तीफा दे दिया और 2006 में पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की।

लगातार दिल्ली के तीन बार सीएम बने रहे

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम के रूप में लगातार तीन बार शपथ ले चुके हैं। लगातार तीन बार सीएम बनने के शीला दीक्षित के रिकॉर्ड की बराबरी की। बता दें कि शीला दीक्षित से ज्यादा समय तक शासन करने का रिकॉर्ड भी अरविंद केजरीवाल के नाम पर है।

पंजाब के सीएम ने दी जन्मदिन की बधाई

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘‘अरविंद केजरीवाल देश की सियासत में असल लोक मुद्दों को सामने लाने वाले इकलौते शख्स, भगवान आपके इस हौसले और हिम्मत को इसी तरह बरकरार रखें।”

प्रधानमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

Show More

Leave a Reply

Back to top button