HINDI NEWS

जानें क्यों इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रा कर रहे पैसेंजर का किया ग्रैंड वेलकम, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो: फ्लाइट की वीडियो अक्सर वायरल होती रहती हैं मगर आज की यह वीडियो कुछ ज्यादा ही खास है। इस वीडियो की शान इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि इसमें देश की रक्षा करने वाले जवान मेजर संजय कुमार बैठे थे जिन्हें परमवीर चक्र से नवाजा जा चुका है। वैसे तो अगर फ्लाइट में कोई स्पेशल गेस्ट सफर कर रहा होता है, तो उन्हें क्रू मेंबर की तरफ से सम्मान दिया जाता है। लेकिन अगर बहुत ही स्पेशल गेस्ट सफर कर रहे हो तो पायलट खुद उनका बहुत ही अलग अंदाज में स्वागत करता है। इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस फ्लाइट के पायलट ने जिस अंदाज में परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार का बाकी पैसेंजर्स से इंट्रोड्यूस कराया वो सभी के दिल को छू रहा है। कारगिल वॉर हीरो का फ्लाइट में ऐसा सम्मान देखकर लोग सलाम कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कारगिल हीरो सूबेदार मेजर संजय कुमार हाल ही में रविवार (23 जुलाई) को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से पुणे जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाइट के पायलट ने सफर कर रहे कारगिल जंग लड़ चुके परमवीर चक्र पुरस्कार विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार का स्वागत खास अंदाज में किया, जो पैसेंजर्स को भी काफी पसंद आया। इसका वीडियो इंडिगो एयरलाइन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और लोग जमकर इस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट के कैप्टन ने अनाउंसमेंट में कहा, ‘आज हमारे साथ एक बहुत ही खास व्यक्ति हैं, परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार जी। जिन्हें ये बात नहीं पता उनकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पुरस्कार क्या है। दरअसल, यह सम्मान भारतीय इतिहास में अब तक केवल 21 लोगों को ही दिया गया है। यह युद्ध के दौरान दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है।’ इसी के साथ एयरलाइन क्रू ने उनको एक छोटा सा प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।

शौर्य के लिए परमवीर चक्र से किया गया था सम्मान

सूबेदार मेजर संजय कुमार को कारगिल के युद्ध में 4 जुलाई, 1999 को “ऑपरेशन विजय” के दौरान उनको मुशकोह घाटी में प्वाइंट 4875 पर तिरंगा फहराने का काम सौंपा गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे इस आमने-सामने की लड़ाई में संजय कुमार ने 3 दुश्मनों को मार गिराया था और वह खुद भी घायल हो गए थे। उनको कई गोलियां लगी थीं। संजय कुमार को उनके इसी शौर्य के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button