HINDI NEWS

सामंथा रुथ प्रभु एक्टिंग से ब्रेक लेकर अध्यात्म में की एंट्री, 12 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान, जानें क्या है पूरा मामला?

मुंबई: सामंथा रुथ प्रभु साउथ की फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड की फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है। उनके नाम से शायद ही कोई शख्स अनजान हो मगर उनकी बीमारी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि वह एक्टिंग से ब्रेक लेकर अध्यात्म की राह पर चलेंगी और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगी। अगस्त में वह अपनी बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगी।

आपको बता दें कि सामंथा ने पिछले साल यह खुलासा किया था कि वो Myositis जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इसकी वजह से एक्ट्रेस को काफी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें चलने-फिरने में भी काफी दिक्कत हो रही थी। इसलिए उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक का अहम डिसीजन लिया है मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा को यह ब्रेक काफी महंगा पड़ गया है। एक्ट्रेस को 10-12 करोड़ का नुकसान हो सकता है।

बता दें कि इससे पहले सामंथा रुथ प्रभु की कुछ फोटोज वायरल हुई थीं। इनमें वो भक्ति में लीन नजर आई थीं। काम से ब्रेक लेकर वो योगी सद्गुरु जगदीश वासुदेव के आश्रम पहुंचीं। यहां से उन्होंने मेडिटेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में वो व्हाइट कलर के सूट में दिखीं। उन्होंने पोनी बनाई थी और चश्मा लगाया हुआ था। लोगों को उनका यह मेडिटेशन वाला अवतार काफी पसंद आया था।

Show More

Leave a Reply

Back to top button