HINDI NEWS

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दादर में शराबी ने महिला को चलती ट्रेन से फेंका, अरोपी गिरफ्तार

मुंबई: महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचार दिन- प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। हैवानियत अब इस कदर बढ़ चुकी है कि आरोपी पब्लिक प्लेस मे भी अपराध करने से नहीं डरते। फिलहाल, ऐसा ही एक केस मुंबई के दादर स्टेशन पर उद्यान एक्सप्रेस से सामने आ रहा है। जिसमें लोकल ट्रेन में महिला के साथ बदसलूकी की गई। 29 साल की इस महिला यात्री ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसे चलती ट्रेन से ही नीचे फेंक दिया।

रिपोर्ट्स की माने तो, यह घटना बीते 6 अगस्त की है। यह ट्रेन पुणे से मुंबई जा रही थी। वहीं उक्त आरोपी महिला डिब्बे में जबरदस्ती घुस गया था। ऐसे में ट्रेन से नीचे गिरने पर महिला घायल भी हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पहले उसने महिला से छेड़छाड़ की और उसका कैश वाला नीला बैग छीन लिया। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पीड़िता ने लूटपाट के प्रयास का विरोध किया, आरोपी ने उसे डिब्बे से बाहर धक्का दे दिया और भाग गया। गनीमत यह रही की जब आरोपी ने महिला को ट्रेन से फेंका तब तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर ही थी और उसने प्लेटफॉर्म क्रॉस नहीं किया था। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने कहा कि पीड़िता ने सोमवार को पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि औपचारिक प्राथमिकी दर्ज होने से पहले ही आरोपी को पकड़ लिया गया।

शराब के नशे में डूबा था आरोपी

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की और चश्मदीदों से बात की। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, हत्या के प्रयास और लूट के प्रयास में चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ये भी बताया की आरोपी ने शराब पी रखी थी।

Show More

Leave a Reply

Back to top button